पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर अड़ाकर दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारा, बारात पर पथराव

ट्रैक्टर अड़ाकर दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारा, बारात पर पथराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुर| नाग गुराड़िया गांव में शनिवार रात निकल रही एक बारात को सवर्ण वर्ग के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर अड़ाकर रोक दिया। दूल्हे को घोड़ी से उतार दिया गया। इस दौरान बारात पर पथराव भी हुआ और कुछ लोगों से मारपीट की गई। बरात निकाल रहे लोगों ने काफी समझाया तब उन्हें कहा गया कि यहां से पैदल जाओ। काफी दूर तक पैदल जाने के बाद दूल्हा फिर घोड़ी पर सवार हुआ। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डायल 100 को फोन करने के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। शनिवार रात को नाग गुराड़िया में चंदरलाल चौहान की पुत्री विष्णु बाई की शादी थी। ग्राम कोयल से सीताराम चौहान पुत्र संजय की बरात लेकर आए थे। चौहान ने बताया रात 10 बजे ग्राम में बारात निकाली जा रही थी। समाज के विक्रम लाल ने बताया बारात निकल रही थी, तभी सवर्ण वर्ग के कुछ लोगों ने पथराव कर मारपीट शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...