ग्वालियर में बैंक लूटने घुसे बदमाश, स्टाॅफ ने हिम्मत दिखाई तो भागे
पुरानी छावनी में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में मंगलवार को लुटने से बच गया। बैंक में अाए 3 हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों पर कट्टे तान दिए। इसके बाद इन्होंने हिम्मत दिखाई कैशियर और असिस्टेंट मैनेजर एक हथियारबंद बदमाश से भिड़ गए। दूसरे बदमाश ने गोली चलाई तो महिला असिस्टेंट मैनेजर ने टेबल के नीचे हाथ डालकर अलार्म बजा दिया। इससे बदमाश घबरा गए और अपना एक कट्टा तथा बैग छोड़कर भाग निकले। बैंक अफसर ने डायल-100 पर फोन लगाया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बैंक में दोपहर बाद 3.48 बजे 3 हथियारबंद बदमाश पहुंचे थे। इस समय बैंक में असिस्टेंट मैनेजर संदीप कुमार, अंजलि देहल तथा कैशियर जसपाल सिंह मौजूद थे। एक बदमाश कुछ देर पहले पहुंच गया था, इसके बाद उसके 2 और साथी पहुंचे और उन्होंने कट्टे निकालकर असिस्टेंट मैनेजर तथा कैशियर पर तान दिए। कैशियर रूम में रुपए लूटने के लिए भागे। असिस्टेंट मैनेजर संदीप कुमार ने हिम्मत दिखाई और कैश रूम में घुस रहे बदमाश को पीछे से पकड़ लिया। इस बीच कैशियर जसपाल भी निकल आए और उन्होंने संदीप की मदद की और इससे कट्टा छीन लिया। बदमाशों के दूसरे साथी ने कट्टे से फायर कर दिया जो कैश रूम के बाहर छत पर लगा। यह देखकर असिस्टेंट मैनेजर अंजलि ने अलार्म बजा दिया। अलार्म बजते ही बदमाश भाग गए।
भास्कर न्यूज | ग्वालियर

पुरानी छावनी में इंडियन आेवरसीज बैंक में महिला बैंक कर्मी पर कट्टा ताने हुए बदमाश।