पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शॉकिंग... 455 करोड़ रुपए की पेन्टिंग नीलामी से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई

शॉकिंग... 455 करोड़ रुपए की पेन्टिंग नीलामी से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टीव वेन अमेरिका में पेन्टिंग के बड़े संग्रहक माने जाते हैं। उनका बड़ा कारोबार है। हाल ही में उन्होंने नीलामी फर्म क्रिस्टी में अपनी कुछ पेन्टिंग नीलामी के लिए पहुंचाई थी। उसकी नीलामी हो पाती, इसके पहले ही उनमें से एक पेन्टिंग क्षतिग्रस्त हो गई। क्रिस्टी ने उसे अपनी प्रदर्शनी से हटा लिया है।

जो पेन्टिंग क्षतिग्रस्त हुई वह 1943 में मशहूर पेंटर पाब्लो पिकासो ने बनाई थी, जिसका टाइटल ले मारिन (द सैलर) था। उसकी कीमत 455 करोड़ रुपए थी, स्टीव वेन को उम्मीद थी कि वह 870 करोड़ रुपए में बिकेगी। क्रिस्टी के रिकॉर्ड के अनुसार कोई भी पेन्टिंग क्षतिग्रस्त होने की घटना वहां नहीं के बराबर होती है, क्योंकि प्रत्येक कलाकृति को बहुत सहेजकर रखा जाता है। क्रिस्टी ने कारण नहीं बताया है कि वह पेन्टिंग कैसे क्षतिग्रस्त हुई।

स्टीव वेन ने क्रिस्टी में पिकासो की दो पेन्टिंग निलामी के लिए पहुंचाई थी, उनमें से एक जो ज्यादा महंगी थी वह क्षतिग्रस्त हुई। नीलामी संस्था क्रिस्टी ने भी एक ही पेन्टिंग क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी है। दूसरी पेन्टिंग को भी नीलामी प्रदर्शन से हटा लिया गया है। जो पेन्टिंग क्षतिग्रस्त हुई वह स्टीव के पास 12 वर्ष से थी।

-वर्ष 2006 भी स्टीव वेन ने 1932 की पेन्टिंग ‘ला रेव’ नीलाम करने की योजना बनाई थी, लेकिन वह उनकी कोहनी लगने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस पेन्टिंग में पिकासो ने एक महिला का चेहरा दिखाया था। nypost.com

खबरें और भी हैं...