महाराष्ट्र : हत्या कर जला दिया था प्रेमिका का शव,
महाराष्ट्र : हत्या कर जला दिया था प्रेमिका का शव, हाथ पर बने टैटू से गिरफ्तार हुआ प्रेमी
पुणे | 11 मई को पुणे के विमान नगर इलाके से बरामद हुई लड़की की अधजली लाश की गुत्थी सुलझ गई है। क्राइम ब्रांच ने उसके हाथ पर बने टैटू को सुराग बनाते हुए सोमवार देर शाम उसके प्रेमी कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। लड़की के प्रेमी ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने लड़की की पहले हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की।