पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने तालाब की सफाई में श्रमदान किया

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने तालाब की सफाई में श्रमदान किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुरई | रविवार को गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह का जन्मदिन खुरई विधानसभा क्षेत्र में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। मंत्री श्री सिंह ने खुरई में बड़े तालाब के किनारे फुट्टा घाट पर श्रमदान किया। वह सुबह से ही खुरई पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने केक काट कर जन्मदिन मनाया।

उसके बाद वे फुट्टा घाट पहुंचे और वहां श्रमदान कर तालाब सफाई की। भाजपा के चारों मंडलों के आव्हान पर क्षेत्र की करीब 95 पंचायतों मुख्यालयों सहित गांवों एवं नगर के 25 वार्डों में जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

मंत्री की अनुपस्थिति

में रक्त रख तुलादान

शाम को महाकाली टीनशेड में मंत्री भूपेन्द्र सिंह की अस्वस्थता के चलते उनकी अनुपस्थिति में उनके वजन 78 किलो के बराकर रक्त से तुलादान किया गया। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, सीएमएचओ डाॅ. इंद्रराज सिंह ठाकुर, बीएमओ डाॅ. शेखर श्रीवास्तव, आलोक मोहन नायक ने रक्त से तुलादान की प्रक्रिया पूरी कराई। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया।

खबरें और भी हैं...