पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोरखपुर से पकड़े गए दो पाकिस्तानी आतंकियों को 10 10 साल की सजा

गोरखपुर से पकड़े गए दो पाकिस्तानी आतंकियों को 10-10 साल की सजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ| लोकसभा चुनाव के दौरान 2014 में गोरखपुर रेलवे स्टेशन से यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो पाकिस्तानी आंतकियों को लखनऊ की विशेष कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 20-25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक अब्‍दुल वहीद रिंद और मोहम्‍मद फहीम नाम के दोनों आतंकी तहरीक-ए-तालिबान से आतंकी ट्रेनिंग लेकर नेपाल के रास्ते भारत में घुसे थे। दोनों के पास से दो एके-47, मैगजीन और चीनी पिस्तौल बरामद हुई थी। यूपी एटीएस को जानकारी मिली थी कि दो आतंकी भारत में आर्मी कैंप को निशाना बनाने वाले हैं। इसके तहत 24 मार्च 2014 को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। यूपी एटीएस ने दोनों के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दायर की। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने गुरुवार को दोनों आतंकियों के खिलाफ सजा सुनाई।

खबरें और भी हैं...