पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश 1980 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश 1980 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश 1980 में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। बारबरा भी प्रचार में जुटी थीं। इसी दौरान उन्होंने समान अधिकार और गर्भपात का समर्थन कर दिया, जबकि रिपब्लिकन पार्टी इसके खिलाफ थी। इस पर बारबरा का जमकर विरोध हुआ और बुश को हटाकर रीगन को उम्मीदवार बना दिया गया था। बाद में बुश 1989 में राष्ट्रपति बने।

सीनियर बुश की प|ी बारबरा का निधन; अमेरिकी राष्ट्रपतियों में सबसे लंबे समय 73 साल तक चली शादी, बेटे भी रहे हैं राष्ट्रपति

17 साल की उम्र में 1945 में शादी हुई, जो 73 साल तक चली, इस दौरान 29 घर बदले

एजेंसी | वॉशिंगटन

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वे 92 साल की थीं। वे इकलौती अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में पति और बेटे को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में देखा। बारबरा अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की प|ी और 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मां थीं। पिछले कुछ वर्षों से वह फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं। बुश परिवार ने 15 अप्रैल को बयान जारी कर कहा था कि बारबरा बुश की सेहत खराब है और उन्होंने मेडिकल उपचार लेने से इनकार कर दिया है। निधन से पहले बारबरा को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में पति, 5 बच्चे, भाई स्कॉट पियर्स, 17 नाती-पोते और 7 पड़पोते- पड़पोतियां हैं। बुश और बारबरा ने 73 साल पहले 1945 में शादी की थी। बारबरा 16 साल की उम्र में क्रिसमस के एक कार्यक्रम के दौरान 17 साल के बुश से मिली थीं। शादी के 13 साल में दोनों छह बच्चों के माता-पिता बने। इनमें जॉर्ज डब्ल्यू बुश, रॉबिन, जेब, नील, मार्विन और डोरोथी बुश शामिल हैं। बेटी रॉबिन की 3 साल की उम्र में ल्यूकेमिया से मौत हो गई थी। टेक्सास में बसने तक बारबरा और जॉर्ज बुश ने 29 बार अपना निवास बदला था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प ने बारबरा के निधन पर शोक जताते हुए कहा,‘एक प|ी, मां, दादी-नानी, सैन्य अधिकारी की प|ी और पूर्व प्रथम महिला के रूप में बारबरा बुश अमेरिकी परिवार की समर्थक थीं।’ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी प|ी मिशेल ने कहा कि वह जनता की सेवा में समर्पित परिवार का स्तंभ थीं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मां का 92 साल की उम्र में निधन, फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं

बारबरा की वजह से छिन गई थी बुश की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी

बारबरा के 90वें जन्मदिन के मौके पर बुश परिवार।

खबरें और भी हैं...