पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समान धन के नियम से आईपीएल को फायदा

समान धन के नियम से आईपीएल को फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईपीएल का लीग चरण खत्म होने में सिर्फ एक दिन बचा है और प्ले ऑफ की दौड़ से सिर्फ दो ही टीमें अब तक बाहर हुई हैं। हालांकि दिल्ली डेयरडेविल्स ने मजबूत चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से हरा दिया। आलसी और निराश लोग ही सिर्फ किसी तरह की साजिश को तलाशने में जुटे हुए हैं। अगर आप अंधेरे में रहते हैं, तो आपको हर जगह अंधेरा ही दिखता है। बेहद रोमांचक और करीब मैच के पीछे आईपीएल के शुरुआत के समय लिया गया एक शानदार फैसला है। किसी भी टीम के पास भले ही कितना ही धन क्यों न हो, लेकिन खिलाड़ी खरीदने के लिए सभी के पास बराबर का ही धन होगा। यह ठीक वैसा ही है, जैसे किसी बोर्डिंग स्कूल में मालिक और मजदूर के बेटे को बराबर पॉकेट मनी दी जाए। इसी वजह से टीमें काफी संतुलित दिख रही हैं और इसी कारण से अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल का टूर्नामेंट काफी थकाने वाला भी है और लगातार खेल व यात्रा के कार्यक्रम से आप थकते भी हैं। मैं खेलता या ट्रेनिंग नहीं करता हूं, फिर भी मैं थक गया हूं, इसी से आप समझ सकते हैं कि यह कितना मुश्किल है! ऐसे भी दिन आए जब आपको परेशान करने वाला परिणाम झेलना पड़ा। चीजों को और रोमांचक बनाने के लिए मुझे लगता है कि सीजन के बीच में ट्रांसफर को थोड़ा ज्यादा मजबूती से लागू करना चाहिए। (टीसीएम)

खबरें और भी हैं...