डाकघर के कचरे में मिलीं 12वीं की 90 कॉपियां
भिंड़ | पोस्ट ऑफिस से गायब हुईं सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन) की 12वीं कक्षा की अर्थशास्त्र विषय की 90 कॉपियां कचरे के ढेर में पड़ी मिलीं। इन कॉपियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं, डाक विभाग के अधीक्षक एसके पांडेय ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रधान डाकघर के डिप्टी पोस्ट मास्टर पीसी माहौर और एमटीएस बृजेंद्र सिंह भदौरिया को सस्पेंड कर दिया है। यहां बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के 10वीं मैथ व 12वीं इकॉनोमिक्स विषय का पेपर 26 मार्च को लीक हो गया था।