पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलेशिया में पूर्व पीएम नजीब के घर छापे, नकदी ज्वेलरी से भरे 72 बैग मिले, खाली बैग 1.3 करोड़ रु. के हैं

मलेशिया में पूर्व पीएम नजीब के घर छापे, नकदी-ज्वेलरी से भरे 72 बैग मिले, खाली बैग 1.3 करोड़ रु. के हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुआलालंपुर| तस्वीर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर की है। यहां पुलिस ने घोटालों से घिरे पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक (नीचे) के आवास और दफ्तर पर छापे मारकर 284 डिजाइनर हैंडबैग जब्त किए गए। इनमें 72 वे बैग भी शामिल हैं जिनमें कई नकदी और आभूषण भरे हुए हैं। देश की वाणिज्यिक अपराध जांच ईकाई के प्रमुख अमर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि एक स्थान पर छापों से जो बरामद किया गया है, उसकी कीमत का अभी आकलन करना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा- ‘हमारे कर्मियों ने इन बैगों की तलाशी ली और इन बैगों में मलेशियाई मुद्रा रिंगेट, अमेरिकी डॉलर समेत विभिन्न मुद्राएं, घड़ियां और आभूषण बरामद किए गए। माना जा रहा है कि अकेले इन बैग्स की कीमत ही 1.3 करोड़ रूपए के करीब है।

20 हजार करोड़ रु. के घोटाले में कार्रवाई

आरोप है कि 2015 में पीएम रहते हुए नजीब ने 4700 करोड़ रु. अपने खाते में जमा करवाए थे, जो स्टेट इन्वेस्टमेंट फंड के थे। उन पर करीब 20 हजार करोड़ रु. के घोटाले का आरोप है। बीते हफ्ते पीएम महातिर के सत्ता में आने के बाद घोटालों की जांच के बाद नजीब पर ये छापे पड़े।

खबरें और भी हैं...