पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार-पिकअप की भिड़ंत, दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी| बुधवार शाम 4.30 बजे नेशनल हाईवे 12 पर बारना नहर के समीप कार और पिकअप वाहन की टक्कर हो गई, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें बैठे दो लोग घायल हो गए।

बाड़ी से बरेली तरफ जा रही कार क्रमांक MP 04 सीपी 9717, जिसे विवेक भटनागर 45 वर्ष निवासी भोपाल चला रहा था, उसके साथ चंद्रगुप्त निवासी भोपाल 72 वर्ष बैठे हुए थे, तभी सामने से आई बगैर नंबर की बोलेरो पिकअप ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप द्वारा कार में इतनी तेज टक्कर मारी की कार घूमकर दूसरी दिशा में पहुंच गई और कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों काे बाड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...