युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ग्राम सेमरी खूबचंद में नहर के पास एक युवक ने बबूल के पेड़ से गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बारना नहर परियोजना की मुख्य कनाल पर ग्राम भगदेई की ओर जाने वाली पुलिया के पास यह घटना हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम गोविंद राजपूत पिता नारायण राजपूत निवासी ग्राम रोंसरा है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना नहर के पास से गुजरने वाले लोगों ने परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पंचनामा बनाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरेली में उसका पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। ग्राम रोंसरा ने मृतक गोविंद का अंतिम संस्कार किया गया।