पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा के साड़िया घाट पर पुल से गिरा गेहूं से भरा ट्रक

नर्मदा के साड़िया घाट पर पुल से गिरा गेहूं से भरा ट्रक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| सोमवार दोपहर में एक गेहूं से भरा ट्रक साड़िया ग्राम में नर्मदा नदी पर बने पुल से अचानक नीचे गिर गया। ट्रक में करीब 250 क्विंटल गेहूं बोरियों में भरा हुआ था। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड देने के चक्कर में ट्रक को पुल से नीचे उतार दिया। इससे ट्रक में भरी अनाज की बोरियां नदी के सूखे किनारे पर बिखर गईं। हालांकि ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 1058 घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...