पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच स्कूलों का माध्यमिक से हाईस्कूल व 1 हाईस्कूल का हासे में होगा उन्नयन

पांच स्कूलों का माध्यमिक से हाईस्कूल व 1 हाईस्कूल का हासे में होगा उन्नयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए शैक्षणिक सत्र 2018-19 से उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन सरकारी स्कूलों का उन्नयन किया जा रहा है। यह सभी सरकारी स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। ग्रामीणों द्वारा इनके उन्नयन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विधायक रामकिशन पटेल ने यह मांग मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सामने रखी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है।

इसके तहत शासकीय माध्यमिक शाला मोकलवाड़ा, शासकीय माध्यमिक शाला बारहकलां, नौनिया बरेली, चौरास और शासकीय माध्यमिक शाला उरधमऊ का उन्नयन हाई स्कूल के लिए किया गया है। वहीं शासकीय हाईस्कूल गोरखपुर का उन्नयन कर हायर सेकंडरी किया जा रहा है। यह व्यवस्था नवीन सत्र से प्रारंभ हो जाएगी। जिसका लाभ इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी। इससे पहले पिछले सत्र में ग्राम डूमर और उमरई बेहरा में हाई स्कूल की शुरूआत हो चुकी है। यहां भी माध्यमिक शाला का संचालन हो रहा था। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की पढ़ाई.लिखाई चल रही थी।

इन स्कूलों के उन्नयन की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से की थी। जिसके परिणाम स्वरूप यह व्यवस्था प्रारंभ होने जा रही है। जिसका सीधा फायदा ग्राम ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को मिलेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल की शुरूआत के लिए प्रक्रिया जारी हैं।

पांच साल बाद भी नहीं हुआ मामले में अमल

करीब पांच साल पहले होशंगाबाद सांसद राव उदय प्रताप ने क्षेत्र के हाई स्कूलों का उन्नयन कर उन्हें हायर सेकंडरी स्कूल बनाए जाने की मनसा जताई थी। हायर सेकंडरी स्कूलों की कमी के चलते मजबूरी में बच्चों को बरेली, उदयपुरा, खरगोन और बाड़ी जैसे कस्बों में रहकर पढ़ाई. लिखाई करना पड़ती है। ऐसे में आर्थिक स्थिति से कमजोर लोगों को किराए से मकान लेकर बच्चों को पढ़ाना काफी परेशानी होती है। इस समस्या को लेकर इलाके के लोग सांसद से कई बार मिल चुके थे।

इस मामले में सांसद राव उदय प्रतापसिंह ने शिक्षण सत्र वर्ष 2012.13 में यह प्रस्ताव शासन के पास भेजा था। इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा यह मांग मानकर और अगले सत्र से यह प्रक्रिया शुरु करने की बात की थी। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के 22 हाईस्कूल का उन्नयन किया जाना प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं...