बरेली| भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर पूर्व विधायक भगवानसिंह राजपूत के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वर्गीय राजीव गंाधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व विधायक भगवानसिंह ने कहा कि वह आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, पंचायती राज के जनक और भारत में कंप्यूटर क्रांति के प्रणेता थे। उनका भारत को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। हम सबको राजीव जी के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र पटेल गड़रवास, कन्हैयालाल तिवारी, व्हीपी गुप्ता, भूपेंद्रसिंह, राधेश्याम शर्मा, राजेश उपाध्याय, राजेश ठाकुर, भगवानदास उपाध्याय, खालिद ठेकेदार, अफजल अली, शैलेन्द्र राजपूत, हुकमसिंह ठाकुर, संग्राम राजपूत, सोनू धाकड़, मानसिंह राजपूत सहित कई लोग उपस्थित रहे।