पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैरिज गार्डन में पार्किंग नहीं, गंदगी भी सड़कों पर फेंक रहे

मैरिज गार्डन में पार्किंग नहीं, गंदगी भी सड़कों पर फेंक रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| नगर में चाहे हाईवे किनारे उदयपुरा रोड हो या पिपरिया रोड लोगों ने शादी समारोह और अन्य आयोजनों के लिए मैरिज गार्डन, शादी हाल बना लिए हैं और तयशुदा रकम लेकर शादी विवाह की बुकिंग भी कर रहे हैं। जहां देर रात्रि तक शादी समारोह आयोजित होते हैं। लेकिन नगर की सीमा में संचालित कोई भी मैरिज गार्डन संचालक के पास वाहन पार्किंग के लिए निजी जगह नहीं है। साथ ही विवाह समारोहों के बाद इन गार्डनों की गंदगी और डिस्पोजल सामग्री सड़कों के किनारे खुले में फेंक दी जाती है। जो कि गंदगी और प्रदूषण का कारण बन रही है। अधिकांश शादी गार्डन अपनी वेस्ट मटेरियल यहां वहां फेंक देते हैं। जिसे पालतु पशु खाकर बीमार होते हैं। ऐसा नहीं कि यह सब प्रशासन से छिपा हुआ है, लेकिन अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बड़ा सवाल यह है कि इन शादी गार्डन संचालकों के वाहन पार्किंग और वेस्ट मटेरियल के डिस्पोजल की व्यवस्था किए बगैर संचालन की अनुमति कैसे मिली। यदि इनके पास ये जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं है तो इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

सड़कों पर फेका जा रहा मैरिज गार्डनों से निकला हुआ कचरा।

प्रतिबंध के बाद भी बिक रही पॉलीथिन

शासन के निर्देशानुसार पॉलीथिन का इस्तेमाल पूर्णतः बंद है। जबकि गार्डन से निकलने वाली गंदगी और डिस्पोजल दोने पत्तल प्लास्टिक की सामग्री से निर्मित होते है। इस गंदगी सड़क किनारे पड़ी रहने से मवेशी खा रहे हैं और बीमार हो रहे हैं साथ ही गंदगी से निकलने वाली बदबू से राहगीरों को भी खासी परेशानी हो रही हैं। गार्डन संचालकों को शादी समारोह के बाद निकलने वाली गंदगी को एकत्रित कर व्यवस्थित जमीन में गड्ढा खोदकर उसमें नष्ट नहीं करते। आलम यह है कि उदयपुरा रोड, पिपरिया रोड किनारे कई जगह गार्डनों से निकलने वाली गंदगी को मवेशी खा रहे हैं और बीमार होकर असमय मौत के मुंह में जा रहे हैं।

सभी गार्डन संचालकों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह शादी समारोह में आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करें और उनसे निकलने वाले वेस्ट मटेरियल को डिस्पोजल करने की व्यवस्था भी करें। निर्देशों का पालन नहीं होने पर जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएस तोमर, एसडीएम बरेली

हाईवे किनारे खड़े होते हैं वाहन, लगता है जाम

नगरीय सीमा और उसके समीपस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अधिकांश मैरिज गार्डन हाईवे पर होने के कारण इनमें आने वाले लोग अपने वाहनों को रोड के किनारे खड़ाकर देते हैं। जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो जाता है। शादी समारोह में सम्मिलित होने आने वाले लोगों के वाहन हाईवे किनारे खड़े होते हैं जिससे हाईवे पर यातायात अवरुद्ध होता है। साथ ही वाहन चालकों को परेशानियों से गुजरना पड़ता है। देखने में आता है कि शादी समारोह के दौरान मैरिज गार्डनों के सामने खड़े वाहन मालिक और हाईवे पर चल रहे वाहन संचालकों के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित होती है।

मैरिज गार्डन मैं आयोजित शादी समारोह के बाद जो गंदगी जिसमें डिस्पोजल

पत्तल, दोने सहित अन्य और वेस्टेज सामग्री निकलती है उसे गार्डन संचालक व्यवस्थित न कर हाईवे के आसपास खुले में फेंक देते हैं जिसे खाने मवेशी झुंड के झुंड पहुंचते हैं और उन्हें खा कर बीमार भी होते हैं। आलम यह है कि हाईवे किनारे के शादी गार्डन हो या पिपरिया रोड किनारे के गार्डन हो सभी गार्डन संचालक शादी समारोह के बाद सफाई के दौरान निकलने वाली गंदगी डिस्पोजल दोना पत्तल सहित अन्य सामग्री को खुले में हाईवे किनारे फेंक देते हैं ।जो कि सरासर गलत है।

खबरें और भी हैं...