पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहू के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया था

बहू के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विगत दिनों किसान दिलीप बड़कुर के खेत में बने कुएं में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की घटना का बरेली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में उदयपुरा थाने में 9 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। थाना प्रभारी एसएस मुकाती ने बताया कि शिवनारायण कौरव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 7 मार्च को छोटा भाई योगेंद्र कौरव बाइक से बाजार जाने का कहकर गया था, लेकिन वह वापस नहीं आया। तलाशी करने पर योगेंद्र की बाइक सिवनी गांव में कैलाश विश्वकर्मा के खेत वाले घर के पास बरहा सिवनी रोड पर खड़ी मिली। शिवनारायण की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उदयपुरा थाना प्रभारी मनोज दुबे के साथ कैलाश विश्वकर्मा के घर के सामने से योगेंद्र की बाइक जब्त किया। कैलाश के परिजनों से पूछताछ की तो घरवालों ने कैलाश व उसके पिता नर्मदाप्रसाद विश्वकर्मा को तीन-चार दिन से घर से बाहर होना बताया। घर का निरीक्षण किया तो कमरे के फर्श, दहलान के फर्श और तुलसीकोट के पास खून के धब्बे पुलिस को दिखाई दिए। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने मृतक योगेंद्र की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें पता चला की कुछ दिन पहले कैलाश की योगेंद्र से फोन पर बातचीत हुई थी।

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा।

अवैध संबंधों के चलते हत्या: कैलाश विश्वकर्मा 27, नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा 52 ने बताया कि कुछ माह पूर्व खेत में योगेंद्र कौरव से बोर कराया था, जो करीब 7.8 दिन हमारे खेत वाले घर पर ही रुका। इस दौरान उसका खाना पीना हमारे घर पर ही होता था। 7 मार्च की रात करीब 10-11 बजे बहू अन्नपूर्णा के कमरे से आवाज आने पर देखा तो कमरे में योगेंद्र आपत्तिजनक स्थिति में था। तब नर्मदा प्रसाद ने योगेंद्र को पीछे से पकड़ लिया और कैलाश ने योगेंद्र के सिर में डंडा मार दिया। इससे वह गिर गया। फिर हम दोनों ने उसकी लाश, कपड़े व चप्पलों को ले जाकर दिलीप बड़कुर के खेत में बने कुएं में फेंक दिया। उपनिरीक्षक राय, आरएस ठाकुर, प्रआ जयप्रकाश, आरक्षक विनय दुबे ने आरोपियों को 8 दिन में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...