पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 दिन पहले डॉक्टर की लापरवाही से हुई थी मौत, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

3 दिन पहले डॉक्टर की लापरवाही से हुई थी मौत, दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| अधिकारी क्लीनिक पर 16 अप्रैल को एक 17 वर्षीय युवती की गलत इलाज करने से मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने क्लीनिक पर तोड़फोड़ कर दी और डॉ. जेके अधिकारी के साथ मारपीट भी की थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की है जिससे उनकी लड़की की मौत हो गई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पर मामला दर्ज नहीं किया, जबकि परिजनों के पास इलाज की पर्ची भी है। इसमें डॉक्टर जेके अधिकारी द्वारा किए गए इलाज और दवाइयों की जानकारी है। पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है। जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होती है, कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना है कि पूरे समय डॉक्टर द्वारा ही मृतका प्राची सोनी का इलाज किया गया। क्लीनिक से दी गई दवाइयां ही प्राची को दी गईं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी थी।

प्राची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सकती है। अभी तक हमारे पास पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। एसएस मुकाती, थाना प्रभारी बरेली

यह है मामला

ग्राम भगदेई की निवासी 17 वर्षीय युवती प्राची करे उसके पिता संतोष सोनी 16 अप्रैल को इलाज करवाने के लिए अधिकारी क्लीनिक पर लाए थे। इससे 2 दिन पहले युवती को यहीं डॉक्टर को दिखाया गया था उस समय डॉक्टर ने दवाई देकर प्राची को घर भेज दिया था । प्राची की सीने में एक फोड़ा था। इसका इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास आए थे। 2 दिन बाद युवती को लेकर दोबारा डॉ अधिकारी के पास पहुंचे तो उसने चीरा लगाकर ऑपरेशन कर दिया और दो बॉटल और इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। उसी दिन लगभग ढाई बजे युवती को उल्टियां होना शुरू हो गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...