पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामूली बात पर दो दुकानदार भिड़े

मामूली बात पर दो दुकानदार भिड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| बुधवार को रामलीला मैदान परिसर में स्थित दो दुकानदारों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौच के बाद मारपीट होने लगी। इसमें नीरज जैन, धीरज जैन, नवीन जैन ने राजेश राठी और उसके छोटे भाई किशोर राठी के साथ मारपीट की। इसमें किशोर राठी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं जिससे उनके सिर में 6 टांके आए हैं। पुलिस ने राजेश राठी और किशोर राठी का मेडिकल कराया और आरोपी नीरज, धीरज और नवीन जैन के खिलाफ मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। जानकारी के अनुसार राजेश राठी और किशोर राठी की रामलीला मैदान परिसर में द्वितीय तल पर एकाउंटिंग और दवाइयों की दुकान है, जहां कूलर में पाइप से पानी भरते समय पानी जमीन से होकर नीचे प्रथम तल में स्थित इलेक्ट्रिकल्स की दुकान में पहुंच गया। इससे दुकान के बाहर रखा कुछ इलेक्ट्रिकल्स सामान भीग गया। इसी बात पर दोनों दुकानदारों में कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

खबरें और भी हैं...