सूने घर में चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
बरेली| खरगोन में शिवराज सिंह राय के सूने आवास में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। बरेली थाना प्रभारी एसएस मुकाती के अनुसार खरगोन निवासी शिवराज सिंह राय का परिवार 29 अप्रैल को अपने रिश्तेदार की शादी में गया था। सूने घर का फायदा उठाकर चोर अलमारी से सोने की दो चूड़ियां, झुमकी, अंगूठी, पायलें सहित नगद ₹12 हजार नगद सहित करीब एक लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। 3 दिन बाद मुखबिर से जानकारी मिली कि ठाकुर आदिवासी निवासी खरगोन इस चोरी में मुख्य अभियुक्त हो सकता है। उसे पूछताछ के लिए बरेली बुलाया है। इसके बाद उसने जुर्म स्वीकार कर अपने साथी नीतेश ठाकुर एवं मोहन ठाकुर के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया विवेचना के दौरान आरोपी नीतेश ठाकुर एवं मोहन सिंह निवासी खरगोन को गिरफ्तार किया इन आरोपियों के कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए।