- Hindi News
- National
- प्रतियोगिता... जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में नारायण राय प्रथम और बृजेंद्र को मिला दूसरा स्थान
प्रतियोगिता... जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में नारायण राय प्रथम और बृजेंद्र को मिला दूसरा स्थान
बरेली| साहू मैरिज गार्डन में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत ओपी तिवारी ने प्रथम चाल चलकर की। स्पर्धा में रेटिंग प्राप्त खिलाड़ियों एवं स्कूल व कॉलेज स्तर के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। जिसमें 5 राउंड रखे गए। प्रथम स्थान नारायण राय, द्वितीय स्थान बृजेंद्र पटेल, तृतीय स्थान भुवनेश्वर, चतुर्थ स्थान अवध नारायण सक्सेना, पांचवां स्थान प्रदीप रावत एवं बालक वर्ग में प्रथम स्थान तनिष्क कौशिक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान वेदिका विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। आयोजक पुनीत चांडक एवं प्रदीप रावत द्वारा शील्ड व इनाम दिए गए। साथ ही साथ श्रीमृत्युंजय सेवा समिति के अध्यक्ष प्रणेश चिंटू सोनी एवं मंडीदीप के खिलाड़ी विवेक शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।