नगर की घोघरा नदी के उन्नयन गहरी करण एवं नदी को स्वच्छ बनाने का काम शुरू किया गया। नगर के मुक्तिधाम के नीचे घोघरा नदी पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरीश पालीवाल नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल पार्षदगण फूलसिंह धाकड़, रामलाल मेहरा, राजेन्द्र राजपूत, शिवराज चौहान, कमलेश पाल, मुकुन्द पाराशर भगवानदास उपाध्याय, हमीद कुरैशी, निगार खान, सहित श्रमिक मजदूर संघ के खालिद ठेकेदार हिमकर उपाध्याय, अन्नू शिल्पी ,हरिनारायण सिलावट, अशोक सिलावट, नगर के गणमान्य नागरिकगण एवं टीम पहल के सभी सदस्यों ने तगाड़ी फावड़े से रेत एवं मिट्टी को खोदकर ट्राली में भरा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि गिरीश पालीवाल ने बताया की घोघरा नदी का गहरीकरण होने से स्टाप डेम बनाकर पानी का संग्रह किया जाएगा। जिससे आगामी भविष्य में जानवरों जीव जंतुओं पक्षियों को पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। श्री पालीवाल में बताया की घोघरा नदी पर स्टाप डेम स्वीकृत हो गया है। जिसका कार्य नदी गहरीकरण के बाद शीघ्र ही शुरू किया जायेगा। नगर की सामाजिक संस्थाअों और शैक्षणिक संस्थाएं के सहयोग से नदी गहरीकरण का काम निरंतर चलता रहेगा इस अवसर पर टीम पहल के सभी सदस्योंं एवं श्रमिक मजदूर संघ के सदस्यो का घोघरा नदी गहरीकरण में सहयोग करने के लिए श्री पालीवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सफाई अमले को रमजान के महीने में एवं पुरुषोत्तम मास के महीने में सफाई करने के निदेश दिए साथ ही नगर में पानी की समस्या को देखते हुए नगर परिषद द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में पूर्व से की जा रही जल आपूर्ति को समस्या वाले वार्डों में तीव्रता से जल प्रदाय कराने के निर्देश दिए।
अभियान
स्टाॅप डेम की योजना पर काम किया शुरू
घोघरा नदी पर श्रमदान करते लोग।