बरेली| रविवार रात करीब 7 बजे एनएच-12 पर इण्डेन गैस एजेंसी की गोदाम के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल हालात में भोपाल रैफर किया गया है। पुलिस के अनुसार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई है। जिसमें बाइक सवार अल्लू खां निवासी जवाहर काॅलोनी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठे नदीम की हालात गंभीर बताई जा रही है। दोनों बाइक से उदयपुरा से बरेली लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही क्विठ कार क्रमांक एमपी 04 टीसी 2491 ने मोटरसाईकल में टक्कर मार दी। घटना के बाद कार का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
िसर्फ वे ही नकारात्मक खबरें, जो आपको जानना जरूरी हैं
फांसी लगाकर की आत्महत्या: उदयपुरा|कोलीपुरा में रहने वाले 17 वर्षीय अकीसना आत्मज सगीर खान ने रात 3 बजे फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। आत्म हत्या करने का कारण अज्ञात बना हुआ है।