पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लूट के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान और नगदी बरामद

लूट के 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामान और नगदी बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में लगातार लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे लूट का सामान और नगदी भी बरामद की गई है। तीनों आरोपी बरेली के रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा है। लूट की वारदात में इस्तेमाल किए गए कट्टे और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

लूट की राशि आपस में बांट ली : पुलिस ने बताया कि गुलाबसिंह से पिपरिया रोड पर की गई लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी टीवीएस मोटरसाइकिल से बगलबाड़ा की तरफ चले गए। वहां उन्होंने एकांत में बैठकर 2 लाख 77 हजार रुपए को आपस में बराबर बांट लिया। इससे पहले की गई शिवर| सोनी से की गई गहनों की लूट के बाद भी आरोपियों ने गहनों को आपसी बंटवारा कर लिया था। इसमें से कुछ नगद राशि को आरोपियों ने खर्च कर लिया। लेकिन गहनों को नहीं बेंच पाए। जो कि पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 2 लाख 77 हजार रुपए में से कुल 2 लाख 19 हजार 400 रुपए वापस लौटाए हैं। उनके पास एक देशी कट्टा और टीवीएस मोटर साइकिल भी मिली है।

पिपरिया रोड पर की थी किसान से लूट, चोरी की मोटर साइकिल लेकर हुए थे फरार

आदतन आराेपियों से सोने अौर चांदी के जेवर सहित देसी कट्‌टा व बाइक जब्त

आदतन हैं आरोपी, चोरी की मोटर साइकिल का किया इस्तेमाल

आरोपी फरहान ने बताया कि जिस मोटर साइकिल से उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया वह उसके भाई लुकमान ने चोरी की थी। वह मोटर साइकिल कई दिनों से बरेली में मौजूद थी उसे लेकर तीनों आरोपी घूम रहे थे। पुलिस ने बताया कि दानिश आदतन अपराधी है। कुछ दिन पहले वह भोपाल के मारुति शोरूम पर काम करता था। वहां शोरूम वालों से विवाद होने पर उसने कट्टे से फायर किया था। वहीं फरहान भी आदतन अपराधी है उसने बरेली के बाजार क्षेत्र में कई चोरियां करना कुबूल किया है।

लूट के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, आरोपियाें से जब्त हुआ लूट का सामान

पहली घटना

थाना प्रभारी एसएस मुकाती ने बताया कि 12 मई 2018 को शिवर| सोनी निवासी जवाहर काॅलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि रात्रि करीब 8 बजे वह अपनी दुकान बंद कर जेवर से भरा बेग लेकर घर जा रहे थे तब हाॅकी ग्राउंड के पास कोई अज्ञात व्यक्ति उनके गहनों से भरा बेग छीनकर भाग गया था। बेग में सोने व चांदी के जेवरात सोने की अंगूठियां, हाय, चेन, चांदी की पायल, बिछिया और अन्य गहने थे। जिनकी कीमत लगभग 50 हजार बताई गई थी।

दूसरी घटना

ग्राम जोहर बरहा निवासी गुलाब सिंह प्रजापति ने 14 मई 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सेंट्रल बैंक बरेली से अपने चाचा नंदकिशोर व भाई भगवानसिंह के साथ 2 लाख 77 हजार रुपए निकालकर घर जा रहे थे। उसी दौरान शाम करीब 6 बजे शुभानंद गार्डन के पास पिपरिया रोड पर काले रंग की मोटरसाइकिल से आए तीन अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें कट्टा दिखाकर मोटरसाईकल में लात मारकर पैसे से भरा बैग छीन कर ले गए। बैग में गुलाबसिंह की बैंक पासबुक और अन्य कागजात भी रखे हुए थे।

मुखबिर की सूचना पर घर से किया गिरफ्तार

उक्त घटनाओं में संलिप्त आरोपियों की रिकार्डिंग सेंट्रल बैंक शाखा और किनगी रोड पर स्थित सूर्योदय मोटर्स में लगे सीसीटीवी कैमरों दर्ज हो गई। जिसकी पुलिस द्वारा सघन जांच पड़ताल की गई। पुलिस ने बताया कि फरियादियों को साथ में बैठाकर लंबे समय तक बार.बार रिकार्डिंग देखी गई। इसके बाद आरोपियों की पहचान हो पाई। दोनों कैमरों में साफ नजर आ रहा था कि लूट की दोनों घटनाओं में उक्त आरोपी शामिल हैं। जिनमें पहला आरोपी दानिश पुत्र अब्दुल रसीद उम्र 22 वर्ष निवासी नया मोहल्ला, दूसरा आरोपी असलम पेंटर पुत्र पिता असगर खां 21 वर्ष निवासी फ्री नगर और तीसरा आरोपी फरहान पिता जुल्फेकार खान उम्र 22 वर्ष निवासी नया मोहल्ला में रहने वाले हैं। सबसे पहले फरहान को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार किया। उसके बाद पूछताछ में उसने दानिश और असलम का नाम भी बताया है। जिन्हें पुलिस ने टीम बनाकर पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

किया है आरोपियों को गिरफ्तार

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट की गई नगदी राशि व गहनों के साथ देशी कट्टा और मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। एसएस मुकाती, थाना प्रभारी बरेली

खबरें और भी हैं...