पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यक्रम... टीम पहल ने की गरीबों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था, नपं प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम... टीम पहल ने की गरीबों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था, नपं प्रतिनिधि ने किया शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| रविवार को पावर हाउस के पास बने नगर परिषद के सामुदायिक भवन में टीम पहल के द्वारा नगर के असहाय गरीब लोगों के लिए निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए भोजनालय की व्यवस्था की गई है। नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं भोपाल दुग्ध संघ संचालक गिरीश पालीवाल द्वारा भगवान श्री गणेश जी एवं मां नर्मदा जी की विधि विधान से पूजन अर्चन कर भोजनालय का शुभारंभ किया गया। टीम पहल द्वारा असहाय गरीबों के लिए किये गये निशुल्क भोजनालय शुरू करने पर श्री पालीवाल ने समस्त टीम पहल के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। वहीं सामुदायिक भवन के अंदर इंटरनेट लगवाने एवं भवन के बाहर गेट लगवाने, भवन में पानी की मोटर उपलब्ध करवाने एवं लाईट की व्यवस्था कराने का टीम पहल को आश्वासन दिया। इस अवसर पर टीम पहल के सभी सदस्यगण एवं नगर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...