पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभियान... छींद हनुमान मंदिर में एडीजे बुंदेला ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

अभियान... छींद हनुमान मंदिर में एडीजे बुंदेला ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| क्षेत्र के प्रसिद्ध छींद धाम हनुमान मंदिर में व्याप्त अस्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजयपालसिंह बुंदेला ने स्वयं जाकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि जब भी वह इस प्रसिद्ध मंदिर में हनुमानजी के दर्शन करने आते है तो उन्हें सफाई की बेहद कमी महसूस होती है। इस परिसर में मनमाफिक सफाई जब नहीं हुई तो आज श्री बुंदेला स्वयं ही सफाई करने में जुट गए। श्री बुंदेला के प्रयास में बरेली न्यायालय के अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सह सचिव एवं छींद के पटेल यशपाल रघुवंशी, शिव गोविंद शिल्पी, अधिवक्ता शरद राठी सहित ग्राम छींद के नागरिकगण और दुकानदार भी अभियान से जुड़ गए। ग्रामवासी बालमुकुंद पटेल, नेपाल सिंह पटेल, पवन रघुवंशी एवं अन्य नागरिकों ने भी श्री बुंदेला के नेतृत्व में सफाई अभियान में योगदान दिया। जिसका परिणाम यह हुआ कि मंदिर परिसर में व्याप्त गंदगी कम से कम आज के लिए तो पूरी तरह से खत्म हो गई। इसके साथ ही श्री बुंदेला ने कहा कि जब तक मैं बरेली में पदस्थ हूं लगातार प्रयास करता रहूंगा। श्री बुंदेला के प्रयासों को बरेली अभिभाषक संघ ने एक अभियान में बदलने का प्रण लिया है। इस काम में ग्राम छींद के नागरिक और दुकानदारों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की प्रतिबद्धता जाहिर की और कहा कि यदि हमारे सभी अधिकारी इस तरह का योगदान देने लगे तो केवल मंदिर परिसर ही नहीं सारा भारत देश स्वच्छता की मिसाल बन जाएगा

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...