पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी में चने की आवक शुरू, समर्थन मूल्य पर 350 क्विंटल की खरीदी

मंडी में चने की आवक शुरू, समर्थन मूल्य पर 350 क्विंटल की खरीदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| समर्थन मूल्य पर चने की उपार्जन प्रकिया जोर.शोर से प्रारंभ हो गई है। अब तक साढ़े तीन सौ क्विंटल से अधिक मात्रा में चने की उपज की खरीदी हो चुकी है। सहायक आपूर्ति अधिकारी सतीष राय ने बताया कि अब तक कृषि उपज मंडी बरेली में कामतौन सोसायटी द्वारा 265 क्विंटल चना और 50 क्विंटल मसूर खरीदी जा चुकी है। वहीं मार्केटिंग सोसायटी द्वारा 70 क्विंटल चना खरीदा गया है। खरगौन मंडी में 30 क्विंटल चने की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। मंडी में प्रतिदिन लगभग 100 किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...