- Hindi News
- National
- कार्यक्रम... डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती मनाकर छात्रों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम... डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती मनाकर छात्रों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बरेली| डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल शुक्रवार को संविधान निर्माता भारत र| बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 128 वां जन्म दिवस मनाया गया। 14 अप्रैल को शासकीय अवकाश होने के कारण 1 दिन पूर्व आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र रघुवंशी द्वारा बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने डॉक्टर अंबेडकर के योगदान को याद किया । विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश्वर पाठक ने भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के योगदान के विशेष संदर्भ में उनके शैक्षिक, सामाजिक तथा राजनीतिक विचारों व आदर्शों की विस्तृत विवेचना प्रस्तुत की। साथ ही सभी से डॉक्टर अंबेडकर के सामाजिक एकता तथा समरसता के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। सर्व धर्म समभाव सिद्धांत को सुदृढ़ करते हुए संचालक रघुवंशी ने सभी शिक्षकों विद्यार्थियों तथा स्टाफ को वैशाखी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में 13 अप्रैल 1919 के जलिया वाला बाग में शहीद हुए देशभक्तों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।