पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... शोभायात्रा निकालकर सेन समाज मनाएगा जयंती

समाज... शोभायात्रा निकालकर सेन समाज मनाएगा जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| नव युवक सेन समाज संघ के तत्वावधान में संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। शनिवार को सुबह 10 बजे सेन महाराज की शोभायात्रा काली माता मंदिर से प्रारंभ होगी। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह यात्रा सेन समाज की धर्मशाला पर सम्पन्न होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक रामकिशन पटेल, पूर्व विधायक भगवानसिंह राजपूत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष शिवाजी पटेल, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष हरनामसिंह राजपूत, मप्र दुग्ध संघ संचालक गिरीश पालीवाल, समाजसेवी देवेंद्र पटेल उपस्थित रहेंगे। रात 8 बजे से सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...