पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिन से रोज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रहे 500 मरीज

15 दिन से रोज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच रहे 500 मरीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| गर्मी का मौसम आते ही बुखार, खांसी, जैसी बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। हालात यह है कि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं जो कि घंटों डॉक्टरों से इलाज लिए लाइनों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

आलम यह है कि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां 200 से 250 मरीजों का प्रतिदिन आना होता था। वहीं पंद्रह दिन से सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित करीब 500 मरीजों का प्रतिदिन आना हो रहा है। इसके अलावा करीब इतने ही मरीज नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले डॉक्टरों के निवास पर जाकर अपना इलाज करा रहे हैं।

करीब 15 दिनों से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुबह आठ से 12.30 बजे तक पूरे अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ लगी रहती है।

खबरें और भी हैं...