पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात में सोजनी रेत खदान पर ठेकेदारों के बीच विवाद, मारपीट के बाद चलीं बंदूकें

रात में सोजनी रेत खदान पर ठेकेदारों के बीच विवाद, मारपीट के बाद चलीं बंदूकें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोजनी स्थित नर्मदा नदी से रेत का उत्खनन करने वाले ठेकेदारों के बीच विवाद हुआ है। गुरुवार की रात कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक दूसरे पर बंदूके तान दी और हवाई फायर भी किए। कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई है। थाने में फरियादी राजीव पाठक और मोहर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें सोनू व्यास, मनोज, अनुराग शर्मा और बिन्दु पटेल के विरुद्ध मारपीट, जान से मारने की धमकी और गाली गलौच करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह खदान मप्र के एक मंत्री के रिश्तेदार की है। जिसे बरेली क्षेत्र राजीव पाठक और उसके अन्य साथी संचालित कर रहे हैं। यह खदान लगभग एक वर्ष से अधिक समय से चालू है। जिससे रोजाना सैकड़ों डंपर रेत का उत्खनन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार विवाद की स्थिति निर्मित होने का कारण बताया जा रहा है कि सोनू व्यास और राजीव पाठक के बीच पहले बिना टोकन लिए डंपर चलाने की बात पर कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद सोनू व्यास ने अपने साथियों के साथ सोजनी खदान पर पहुंचकर झगड़ा किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनका वाहन क्रमांक एमपी 07 सीडी 9635 को जब्त कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बंदूकें भी बरामद कर ली हैं।

एक ही पर्ची पर दिनभर लगा रहे चक्कर

जानकारी के अनुसार नर्मदा नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे रेत माफियाओं के आतंक भरे माहौल से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। रेत माफिया अवैध कालाबाजारी करने के लिये बिना सील लगी पर्चियाें का उपयोग कर रहे हैं। इन पर्चियों पर कहीं भी ठेकेदार या कंपनी का नाम नहीं लिखा रहता है। न ही संबंधित एजेंसी या खनिज विभाग की सील इन पर्चियाें पर लगी रहती हैं। इस कालाबाजारी में दिनरात रेत की ढुलाई कर लाखों रुपए की रॅायल्टी बचाकर शासन को चूना लगाया जा रहा है। इसमें ठेकेदार, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर अवैध काम कर रहे हैं। अज्ञात ठेकेदार द्वारा रेत की खेप के बदले बिना नाम लिखी पर्ची दी जा रही है। जबकि शासन के नियमानुसार खदान को खरीदने वाली फर्म और ठेकेदार का नाम पर्ची पर होना जरूरी है। बावजूद इसके कई महिनों से यहां रेत का अवैध कारोबार जारी है। जबकि यहां नगर सहित सभी मुख्य मार्गों से होकर ये वाहन दिन-रात गुजर रहे हैं, जिससे प्रतिदिन शासन को बड़ी राजस्व हानि हो रही है।

सोजनी खदान से भी बिना रायल्टी के सैकड़ों डंपर रेत ढोई जा रही है

लाखों रुपए की रॅायल्टी बचाकर शासन को चपत लगाई जा रही है

क्षेत्र में डंपर चलाने को लेकर हो रहा है विवाद

बताया जाता है कि सोनू व्यास और उसका ग्रुप अलीगंज से बिना रायल्टी और बिना टोकन के रेत का परिवहन कर रहे हैं। दिन-रात उनके डंपर बरेली, सागर, विदिशा, दहगांव, सिलवानी, बेगमगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में रेत की खेंपे लगा रहे हैं। यह विवाद दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। खास बात यह है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते यह काम खुलेआम चल रहा है।

पुलिस ने आरोपियों का वाहन जब्त किया।

खदान पर हुआ है विवाद

सोजनी रेत खदान पर हुए विवाद में राजीव पाठक की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उनके हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं। एसएस मुकाती, थाना प्रभारी, बरेली

खबरें और भी हैं...