बरेली| नगर बरेली के समीप प्रसिद्ध छींद धाम मंदिर के संचालक कृष्ण कुमार रघुवंशी के ऊपर मंदिर प्रांगण में ही लगभग चार पांच व्यक्तियों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि जब कृष्ण कुमार रघुवंशी मंदिर में थे, तभी जगदीश, सुदामा, रामेश्वर और शुभम अपने दो और साथियों के साथ आए और कृष्ण कुमार रघुवंशी के ऊपर लाठी से हमला कर दिया जिसमें रघुवंशी बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आई है, जिसकी शिकायत थाना बरेली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट के अाधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।