- Hindi News
- National
- साढ़े छह किमी लंबी नहर का हो रहा निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा
साढ़े छह किमी लंबी नहर का हो रहा निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी सिंचाई की सुविधा
बारना नहर परियोजना के तहत छबारा से अलीगंज तक नहर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसकी लंबाई लगभग साढ़े छह किमी बताई जा रही है। इस क्षेत्र के दायरे में 6 से अधिक गांव शामिल हैं। नहर निर्माण के लिए शासन द्वारा भूमि अधिग्रहण का कार्य भी शुरू किया जा चुका है। इसके तहत छबारा, खुनिया, बरहाकलां, सिवनी और अलीगंज में कृषि भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें सिंचित और असिंचित दोनों प्रकार की भूमि शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि इन ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास एक दर्जन से अधिक गांव आते हैं। नहर निर्माण से इन सभी ग्रामीण क्षेत्रों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। जिन किसानों की जानकारी शेष रह गई है, उन्हें बुलाकर दस्तावेज मंगवाए जा रहे हैं। लगभग 6.50 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। ग्वालियर की कंपनी सारथी कंट्रेक्शन कार्य कर रही है। संभवतः एक वर्ष में नहर बनकर तैयार हो जाएगी।