बरेली|अस्पताल में पदस्थ कम्पाउंडर संजीव अली और उसके साथी विकास शर्मा, हरिओम धाकड़ को घर में आईपीएल का सट्टा लेते पकड़ा है। बरेली टीआई एसएस मुकाती के अनुसार पुलिस को संजीव अली के द्वारा आईपीएल सट्टा में लिप्त होने की सूचना लगी थी। इस आधार पर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इनके पास से मोबाइल भी जब्त किए गए है।