बरेली|बरेली हिंदू उत्सव समिति के द्वारा श्री रामलीला मैदान परिसर में 20मई को शाम 6बजे आवश्यक मीटिंग का आयोजन रखा गया है ।समिति सचिव दिनेश बबले ने बताया कि 20 मई को समस्त दुकानदारों एवं बरेली नगर एवं क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विशेष बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामकिशन पटेल, पूर्व विधायक भगवत सिंह, पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत, शिवाजी पटेल अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, सुरेश पाठक पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बरेली, गिरीश पालीवाल संचालक दुग्ध संघ भोपाल एवं बरेली नगर की हिंदू समाज के नागरिक उपस्थित रहेंगे।