बरेली| हिंदू उत्सव समिति द्वारा रामलीला मैदान परिसर में आज बैठक का आयोजन किया गया है। समिति सचिव दिनेश बवेले ने बताया कि बैठक में दुकानों का किराया निर्धारण किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामकिशन पटेल, पूर्व विधायक भगवत सिंह, पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत, शिवाजी पटेल अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, हरनाम सिंह राजपूत, प्रदेश कार्यसमिति भाजपा, सुरेश पाठक पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बरेली, गिरीश पालीवाल संचालक दुग्ध संघ भोपाल एवं बरेली नगर की हिंदू समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे। रामलीला मैदान परिसर में बैठक शाम 6 बजे से शुरू होगी।