बरेली| मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण योजना अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल से जिलेवार सूची मांगी गई है। इसी तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा समस्त संकुलों से मेधावी छात्रों की सूची बैंक खाता क्रमांक एवं कोड मांगे गए हैं। 28 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। बरेली विद्या मंदिर हाई सेकंडरी स्कूल से 7 छात्र, वात्सल्य कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल से 7 छात्र, पूजा पब्लिक हाई सेकंडरी स्कूल बरेली से 2 छात्र, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से एक छात्र, मानिक लाल नाहर हायर सेकंडरी स्कूल से तीन छात्र एवं शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल बरेली से 6 छात्रों का वहीं संकुल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कुल आठ मेधावी छात्रों का चयन हुआ है।