पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्ञापन... पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों के रिकॉर्ड जमा किए

ज्ञापन... पटवारियों ने अतिरिक्त हलकों के रिकॉर्ड जमा किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरेली| तहसील के अंतर्गत पदस्थ समस्त पटवारियों ने अतिरिक्त हल्कों का कार्य करने का विरोध जताते हुए संबंधित हल्कों का रिकॉर्ड तहसील कार्यालय में जमा कर दिया है। संगठन के अध्यक्ष पटवारी केशव दुबे ने मप्र पटवारी संघ के चरणबद्ध आंदोलन के तहत सभी पटवारियों ने अतिरिक्त हल्कों का परित्याग किया है। जिसके तहत पटवारी संघ के सदस्य भू.अभिलेख के अलावा अन्य समस्त कार्यों का बहिष्कार करने एवं विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर काम करने का निर्णय लिया गया है। पटवारियों ने इस संबंध में तहसीलदार बरेली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में केशव दुबे, आनंद धाकड़, राजू शिल्पी, नंदलाल माहेश्वरी, छोटू श्रीवास्तव, सुरेंद्र राजपूत, ललित जरारिया, प्रेमनारायण धाकड़, राजेश धाकड़, अजय धाकड़ सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...