- Hindi News
- National
- जिले के 4 गांव होंगे धुआंमुक्त, 387 परिवारों को बांटे जाएंगे गैस कनेक्शन
जिले के 4 गांव होंगे धुआंमुक्त, 387 परिवारों को बांटे जाएंगे गैस कनेक्शन
बरगढ़| जिले के 4 गांव धुआं मुक्त होंगे। उज्ज्वला योजना के तहत बीजेपुर ब्लाक के बादीपाली, बरपाली के लताटिकरा, भेडेन के गर्भना और भूडेन के ब्राह्मणडिही गांव के 387 परिवारों को गैस सिलेंडर बांटा जाएगा। पत्रकार सम्मेलन में उज्ज्वला दिवस की जानकारी देते हुए भारत पेट्रोलियम के जिला अधिकारी प्रसन्न प्रधान ने बताया कि साल 2011 में बरगढ़ जिले में 43000 एलपीजी उपभोक्ता थे, जिनकी संख्या अब डेढ़ लाख तक हो गई है। जिला में 5000 उपभोक्ताओं ने सब्सिडी छोड़ दिया है। उज्ज्वला योजना के तहत 5 मई को 12 ब्लॉक में 16 कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें 500 महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे।