अस्पताल में 68 बच्चों को दिए गए श्रवण यंत्र
बरगढ़| राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को बरगढ़ मुख्य चिकित्सालय परिसर में है 68 बच्चों को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधीश इंद्रमणि त्रिपाठी उपस्थित थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से बच्चों को यह श्रवणयंत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीडीएमओ डॉक्टर सविता पटेल, एडीपीएचओ डॉक्टर भीम साहू, डॉ चूडामणि साहू, डीपीएम शंकराचार्य, आरबीएसके प्रबंधक राकेश महापात्र, डॉ. देवयानी सेट, डॉ. निर्मल पुरोहित, ज्ञानरंजन उपस्थित थे।