पुलिस ने जब्त की चोरी की 17 बाइक, 3 गिरफ्तार
बरगढ़| बरपाली और बरगढ़ सदर पुलिस को बाइक चोरी गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उनके पास से चोरी की 17 बाइक भी बरामद की है। सभी बाइक बरपाली थाना के अंतर्गत रक्षा गांव के विभिन्न स्थानों से मिली है। बरगढ़ पुलिस ने 7 और बरपाली पुलिस ने 10 बाइक जब्त की हैं। पुलिस बाइक चोर गिरोह के मास्टरमाइंड अस्टू की तलाश कर रही है। इधर बरगढ़ सदर पुलिस ने 3 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाइकों के नंबर ठीक से दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण पुलिस ने वाहन मालिकों का पता नहीं निकाल पाई है।