शंकराचार्य की जयंती 20 को मनाई जाएगी
बरगढ़| मठ परिषद, आदित्य वाहिनी बरगढ़ शाखा की ओर से 20 अप्रैल को शंकराचार्य जयंती का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:00 बजे काली मंदिर कल्याण मंडप में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में प्रवचन एवं गुरु पूजन के साथ प्रसाद सेवन की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में मठ परिषद के वरिष्ठ सदस्य अमरेंद्र नारायण जादव, आदित्य वाहिनी के रवि नारायण मिश्र, सनक संरगी, विजय मिश्र, लम्बोधर मिश्र, शांतनु पाणिग्रही, रामचंद्र षडंगी, चितरंजन साहू उपस्थित रहे थे।