फसल बीमा समेत दूसरी मांगों के लिए किसानों ने घेरा कलेक्टोरेट
बरगढ़. कलेक्टोरेट में शुक्रवार को आंदोलन करते हुए किसान।
भास्कर न्यूज|बरगढ़
जिला किसान समन्वय समिति की अगुवाई में हजारों किसानों ने 5 सूत्रीय मांग को लेकर शुक्रवार को आंदोलन किया। किसानों की मांग है की प्रधानमंत्री फसल बीमा अंतर्गत क्षतिपूर्ति देने, सूखे के चलते फसल क्षति होने पर ऋण माफी, कृषि कार्य के लिए बिजली बिल माफी, ट्रैक्टर के लिए फिटनेस जुर्माना वसूली बंद करने, किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए 50 वर्ष से आयु के किसानों को ₹5000 पेंशन देने आदि मांग को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हजारों किसान बरगढ़ शहर स्थित लोकमान्य मैदान में एकत्रित हुए थे। रैली निकालकर रास्ते में पड़ने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बैंक तथा बीमा कंपनी के कार्यालय को बंद कराया। इसके बाद जिलाधीश कार्यालय का घेराव किया। घंटों प्रदर्शन के बाद जिलाधीश आंदोलन स्थल पर पहुंच आंदोलनकारी किसानों को समझाइश करते हुए मांगों के ऊपर 7 दिनों के भीतर सरकार और बीमा कंपनी से आलोचना कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिए अधिकारियों ने दिया है। आश्वासन के बाद ही आंदोलनकारी किसान वहां से हटे। किसान संगठन समन्वय समिति का जयकृष्ण साहू, किशोर देवता, लक्ष्मण प्रधान, पंचानन दलपति ने आंदोलन का नेतृत्व किया।