कर्नाटक में भाजपा की जीत एवं भाजपा की सरकार बनने के खुशी में बरही चौक पर मंडल अध्यक्ष हरि प्रसाद गुप्ता के अध्यक्षता में जमकर आतिशबाजी की गई। रंग गुलाल के साथ मिठाइयां बांटी गई।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, भाजपा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ निजामउदीन अंसारी एवं बरही विधानसभा के संगठन प्रभारी पुष्कर सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मोती सिंह के पिता स्व शंकर नारायण सिंह व पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला की पोती नेहा कुमारी के निधन पर बरही चौक पर एक मिनट का शोक सभा किया गया। विदित है कि उनकी निधन 11 मई 2018 को हो गई थी। मौके पर डॉ. निजाम उद्दीन अंसारी, पुष्कर सिंह, शंभु सिंह, छत्रु राणा, अंबिका सिंह, शैलेन्द्र सिंहा, महेश यादव, अब्दुल मनान वारसी, हरि गुप्ता, छोटन ठाकुर, अम्बिका सिंह, बिनोद यादव, भगवान केशरी, मोती सिंह ,छत्रु राणा, सिकंदर राणा, पंकज वर्णवाल, नवल के सिंह, राजेन्द्र मद्देशिया ,छोटी ठाकुर, सतीश निषाद, नगीना सिंह ,प्रदीप निषाद, अब्दुल हलीम, कुणाल कतरियार, शैलेन्द्र सिन्हा, दिलीप गुप्ता, रितेश मधेशिया, मंटू सिंह, रवि सिंह, सुनील चंद्रवंशी, देवचंद यादव, जमुना यादव, सुशील कुमार,मो. हलीम,पप्पू मुखिया ,पंकज वर्णवाल,गुज्जु चौरसिया व सैकड़ों लोग मौजूद थे।