पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिव मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा

शिव मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरही | बरही प्रखंड परिसर में नव निर्मित शिव मंदिर का प्रथम वर्षगांठ पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंंदिर के पुजारी अनुज शर्मा उर्फ छोटू ने बताया कि 19 मई से 21 मई तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 मई को पांच बजे सुबह स जेल यात्रा प्रारंभ होगी। वहीं सात बजे से 10 बजे तक जागरण का कार्यक्रम होगा। 20 मई को प्रात: छह बजे रूद्राभिषेक प्रारंभ होगा। दिन के 10 बजे से 24 घंटा का अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ होगा। 21 मई को दिन 10 बजे अखंड हरि कीर्तन विसर्जन हवन एवं भंडारा का आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...