पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौकीदार की मौत के मामले में हत्या का मामला हुआ दर्ज

चौकीदार की मौत के मामले में हत्या का मामला हुआ दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरियाकरमा बीज उत्पादन एवं अनुसंधान केंद्र में कार्यरत चौकीदार बालेश्वर यादव की मौत के मामले में मृतक के प|ी आदित्या देवी के बयान पर बरही थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में संस्थान के उप निदेशक श्रीनिवास गीरी को अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले में आरोप है कि सैप के जवान के साथ मिलकर हत्या कराई गई है। महिला ने प्राथमिकी में बताया है कि उनके पति का संबंध उप निदेशक के साथ ठीक नहीं चल रहा था। दो चौकीदार के स्थान पर घटना के दिन एक ही चौकीदार कार्यरत था। जिसके वजह से हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। इस मामले में उप निदेशक श्रीनिवास गीरी ने आरोप को निराधार एवं षडयंत्रकारी बताया है। उन्होंने मृतक के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि चौकीदार ही नहीं बल्कि केंद्र में काम करने वाले सारे कर्मी के साथ उनका बेहतर संबंध रहा है। चौकीदार की मौत का उनको भी दुख है। उप निदेशक ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

खबरें और भी हैं...