पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीजीएम शिव मंदिर में सत्संग गोष्ठी का आयोजन

एसडीजीएम शिव मंदिर में सत्संग गोष्ठी का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीवीसी के पास एसडीजीएम शिव मंदिर में ब्रहम विद्या योग सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी गणेशलाल गुरनानी ने किया। इस कार्यक्रम में संमुद्री देवी द्वारा स्वागत गान गाया गया।

अंशु देवी द्वारा मंगलयान किया गया। सुनीता देवी ने स्ववेद पाठ पढ़ाया। नकुलदेव राणा एवं गणेशलाल गुरनानी द्वारा प्रवचन किया गया। मनीषा देवी द्वारा आरती एवं ममता देवी ने शांति पाठ किया गया। इस अवसर पर गणेश लाल गुरनानी ने कहा कि वर्तमान समय में भक्ति में काफी शक्ति होती है। मनुष्य को सुकर्म एवं सदमार्ग का अनुसरण करनी चाहिए। झूठ फरेब से दूर रहनी चाहिए। नकुलदेव राणा ने कहा कि सत्संग के माध्यम हमें सही मार्ग पर चलने का प्रेरणा देता है। मौके पर कैलाश प्रसाद केशरी, सरिता देवी, बिटू कुमार सिंह, शिशु कुमार सिंह, ममता कुमारी, कुंदन पटेल, अंजु देवी, मनीषा कुमारी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...