पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विजैया के ग्रामीणों ने सांसद से की तालाब गहरीकरण की मांग

विजैया के ग्रामीणों ने सांसद से की तालाब गहरीकरण की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरही | विजैया के ग्रामीणों ने सार्वजनिक जमीन पर तालाब बनाने की मांग सांसद की है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व से विजैया के खाता संख्या 62 प्लॉट न0 1234 रकबा 2.52 एकड़़ जमीन पर तालाब बना हुआ है। यह तालाब कृषि, मछलीपालन एवं पशुपालन के दृष्टिकोण से काफी उपयोगी है। लेकिन जीर्णोद्धार नहीं होने से तालाब का अस्तित्व मिटता जा रहा है। ग्रामीण राजेंद्र यादव ने बताया कि तालाब का गहरीकरण से लगभग 100 एकड में खेती संभव हो सकता है। मांग करने वालों में राजेंद्र प्रसाद यादव, महावीर यादव, महेंद्र यादव, जवाहरलाल यादव, केशो महतो, कमलेश यादव, नंद किशोर प्रसाद, सेवल यादव, दिनेश राणा, उमेश प्रसाद, कैलाश राणा, गणेश कुमार चौधरी, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार दास, अंजलि कुमारी, संगीता देवी, संजय दास, आरती देवी, बबीता कुमारी, किरन देवी, कौशल्या देवी, संजय कुमार दास, दशरथ यादव, राजेश कुमार दास, धनेश्वर दास, यमुना दास, अनिल कुमार, कंचन देवी आदि लोग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...