पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 58 हजार बच्चों को दिया जाएगा एमआर वैक्सीन

58 हजार बच्चों को दिया जाएगा एमआर वैक्सीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
26 जून से मिजिल्स रूबेला वैक्सीन नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को दिया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल की ओर से तैयारी शुरू कर दिया गया है।

वैक्सीन आंगनबाड़ी केंद्र एवं सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय के बच्चों को दिया जाएगा। बरही अनुमंडलीय अस्पताल की ओर से कुल 58000 बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी कार्यक्रम का स्वरूप तैयार शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में मंगलवार को बरही एक के बीईईओ किशोर कुमार एवं तीन के बीईईओ उमाकांत यादव के साथ बैठक की और सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी। डीएस ने बताया कि सभी स्कूलों में अध्ययनरत सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चों को टीका लगाना है।

सुझाव के आलोक में 17 मई को बरही बीआरसी में एवं 18 मई को पदमा बीआरसी में प्रत्येक विद्यालय के प्रधान शिक्षक एवं नोडल शिक्षक के साथ बैठक कर एमआर वैक्सीन की जानकारी दी जाएगी। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उमाकांत यादव, किशोर कुमार, बीपीएम नारायण राम, पंकज कुमार, विनय कुमार सिंहा सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...