पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति की दीर्घायु के लिए रखा उपवास

पति की दीर्घायु के लिए रखा उपवास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पति की दीर्घायु एवं स्वस्थ कामना को लेकर बरही के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में वट पूजा भक्ति भाव के साथ किया गया। अहले सुबह से वट वृक्ष के पास महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। प्रखंड परिसर, हनुमान मंदिर हजारीबाग रोड के पास एवं न्यू रेलवे कॉलोनी में महिलाओं ने वट पूजा की और सत्यवान सावित्री का कथा श्रवण की।

न्यू रेलवे कॉलोनी में पंडित राकेश कुमार शर्मा ने महिलाओं को विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराया। पंडित अरुण कुमार शर्मा एवं रामचंद्र पांडेय ने वट पूजा की महिमा का बखान किया। पंडित रामलखन शर्मा ने कहा कि इस वृक्ष की बड़ी महिमा है। अक्षयवट के पत्ते पर ही प्रलय के अंत में भगवान श्री कृष्ण ने मार्कण्डेय को दर्शन दिए थे। देवी सावित्री भी वट वृक्ष में निवास करती हैं।

वट वृक्ष की परिक्रमा करते समय 108 बार सूत लपेटा जाता है। महिलाएं सावित्री सत्यवान की कथा सुनती हैं। मंगलवार को हुए वट पूजा में सुहागिन महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाकर वट पूजा की शुभकामनाएं देते नजर आई। बरही, रसोइया धमना, लसकरी, कोयली, साधनापुरी, बरहीडीह, करसो, गौरियाकरमा सहित लगभग सभी क्षेत्रों में वट पूजा मनाई गई।

खबरें और भी हैं...